वैलेंटाइन डे स्पेशल " 14 फरवरी पुलवामा अटैक पर कविता " by Vipin Dilwarya

 वैलेंटाइन डे स्पेशल


आ गया वैलेंटाइन डे
अब करेंगे प्यार मोहब्बत की बातें
और कहेंगे ये हमारी प्रेमकहनी है

बस पल दो पल का साथ
करली हंसकर दो बात
फिर कहेंगे ये तो हमारी दीवानी है

ये मतलब भर की बातें
करेंगे कुछ कस्मे कुछ वादें 

देंगे एक दूसरे को कुछ तोहफ़े
और कहेंगे ये हमारी मोहब्बत की निशानी है

दरिया नहीं एक समंदर है ये इश्क़
ये इश्क़ बस एक छलकती जवानी है

और बड़ा ख़ुदग़र्ज़ है तु
सब कुछ याद है रोज़ डे, परपोज डे, 
हग डे, चाकलेट डे और वैलेंटाइन डे

मगर याद नहीं वो 
14 फरवरी पुलवामा अटैक
जिसमे देश के जवानों ने दी कुर्बानी है

और मोहब्बत की 14 फरवरी तो याद है
मगर  शहीदों की 
14 फरवरी याद  नहीं  ये तो बेईमानी  है

अरे मनाओ 14 फरवरी तुम भी
और मनाएंगे 14 फरवरी हम भी

तुम लिखना अपनी प्रेमकहानी
हम देंगे श्रद्धांजलि उन शहीदों को

जिन्होंने देश के लिए 
कुर्बान की अपनी जवानी है


By _ Vipin Dilwarya

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोहब्बत की कहानी by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

सफर By Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya mere alfaz )

[ अनाथ बच्ची ] एक नन्ही सी जान.. by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )