जो बीत गया सो बीत गया ( hindi kavita ) __विपिन दिलवरिया

    जो बीत गया सो बीत गया



साल    पुराना    बीत    गया
बातें  बहुत  कुछ  सीख  गया

छोड़ो   बीते   कल  की  बातें
जो बीत  गया  सो  बीत गया

रात    पुरानी    बात   पुरानी
गुजरते साल गुजरती जवानी

गिले - शिकवे  सब  भूलकर
शुरू करो  अब  नई  कहानी

पुरानी  कहानी  जो भूल गया
वो समझो  लड़ाई  जीत गया

फतह कर उसनें जग पा लिया
जो  ख़ुद  से लड़ना सीख गया

छोड़ो   बीते  कल   की  बातें
जो  बीत  गया  सो बीत गया



~विपिन दिलवरिया ( मेरठ )

Comments

Popular posts from this blog

मोहब्बत की कहानी by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

सफर By Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya mere alfaz )

[ अनाथ बच्ची ] एक नन्ही सी जान.. by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )