ये मेरा हिन्दुस्तान है ( हिन्दी कविता ) __विपिन दिलवरिया

                 ये मेरा हिन्दुस्तान है



शौर्य की मिसाल है 

तिरंगा जिसकी पहचान है

ये मेरा हिन्दुस्तान है


सीने पर गोली खायी

आज़ादी की अलख जगाई

इस मिट्टी में जन्मे 

सुभाषचंद्र बोस,भगतसिंह 

राजगुरु,सुखदेव जैसे इन्सान है

इस मिट्टी पर अपनें खून से 

लिक्खी आज़ादी की दास्तान है 

ये मेरा हिन्दुस्तान है


ना कभी हम घबराये

ना कभी कदम डगमगाये

बैठे सरहद पर सीना तान है

ऐसे मेरे देश के जवान है

ये मेरा हिन्दुस्तान है


भाईचारे की मिसाल है

सर्वधर्म है मेरा भारत

यहाँ हिन्दु है मुसलमान है

पनाह दी हर मज़हब को 

ऐसा मेरा भारत महान है

एक घर में रहती 

यहाँ गीता और कुरान है

ये मेरा हिन्दुस्तान है


इस मिट्टी में जन्में श्याम 

इस मिट्टी में जन्में राम है

इस मिट्टी में जन्में महावीर स्वामी

इस मिट्टी में जन्में बुद्ध भगवान है

ये मेरा हिंदुस्तान है


इस मिट्टी में जन्में

गाँधी, फूले और पटेल

इस मिट्टी में जन्में भीमराव 

अम्बेडकर जैसे विद्वान है

ये मेरा हिन्दुस्तान है


इस मिट्टी में जन्में 

वाग्भट, मिहिर, आर्यभट्ट

इस मिट्टी में जन्में

होमी भाभा और कलाम है

ये मेरा हिन्दुस्तान है


शौर्य की मिसाल है 

तिरंगा जिसकी पहचान है

ये मेरा हिन्दुस्तान है



__ विपिन दिलवरिया ( मेरठ )


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सफर By Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya mere alfaz )

डगमगाते कदम by Vipin Dilwarya ( Published by newspaper & Amar Ujala kavya )

"" ऐसा परिवर्तन किस काम का "" by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )