शिक्षक ( शिक्षक क्या है ? ) __विपिन दिलवरिया


शिक्षक 




शिक्षक क्या है ?

शिक्षक निराकार है
शिक्षक का नाम संस्कार है

शिक्षक फ़ज़ल है
शिक्षक कोरे कागज़ को 
ज्ञान रुपी शब्दो से
सवारनें वाली एक कलम है

शिक्षक जीवन की उम्मीद
अच्छे भविष्य की आस है

शिक्षक चिराग है
शिक्षक संगतराश है

शिक्षक जलते दिये की लॉ 
जीवन को उज्ज्वल करती मशाल है

शिक्षक अदब की पहचान है
शिक्षक कोई इन्सान नहीं 
इन्सान रुपी भगवान है



__विपिन दिलवरिया 


अदब  -  सभ्यता , आदर सत्कार
फ़ज़ल - श्रेष्ठता , गुण 
निराकार - आकाश , ईश्वर को भी निराकार कहा गया है




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोहब्बत की कहानी by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

सफर By Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya mere alfaz )

डगमगाते कदम by Vipin Dilwarya ( Published by newspaper & Amar Ujala kavya )