मां की जब क़दर नहीं , तो देवी पूजन का क्या फायदा ? by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )


""  क्या फायदा  ""

   
मां - बाप का अनादर करे ,
तो ईश्वर को पूजने का क्या फायदा ?

मां - बाप की सेवा ना कर सके ,
तो समाज सेवा करने का क्या फायदा ?

मां - बाप का जीवन दुखी ,
तो बेटों के सुखी जीवन का क्या फायदा ?

मां - बाप पैसे - पैसे को तरसे ,
तो बेटों के करोड़पति होने का क्या फायदा ?

बाप के तन पर कपड़े फटे हुए ,
तो बेटों के ब्रांडेड कपड़े 
पहनने का क्या फायदा ?

मां की जब क़दर नहीं ,
तो देवी पूजन का क्या फायदा ?

मां - बाप को ईश्वर के दरबार ना ले जा सके ,
तो बेटों की ऐसी तीर्थ यात्रा का क्या फायदा ?

जीते जी दो वक्त की रोटी ना दे सके ,
तो मरणोपरांत बांवन गांव को
रोटी खिलाने का क्या फायदा ?




     🙏  मां - बाप ही ईश्वर        🙏
        🙏  मां - बाप ही भगवान है ,  🙏
        🙏  मां - बाप के बिना           🙏
        🙏  अधूरा हर इंसान है ।       🙏





By _ Vipin Dilwarya

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पेड़ों का दर्द ( Pain of trees ) by _ Vipin Dilwarya ( Published by newspaper )

" खूबसूरती निहारती आइने में " ( एसिड अटैक ) by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

" हे ईश्वर " क्या फर्क है तेरी मिट्टी और मेरी मिट्टी में ? By Vipin dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )