कूड़ादान by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

                      कूड़ादान

                          

                          देशवासियों कुछ गौर करो
                         कूड़ेदान का उपयोग करो ।।
                       रखा गया हूं मै बस तुम्हारे लिए
                       मेरा पूर्ण रूप से इस्तेमाल करो, 
            
कचरा नहीं फैलाना हैं
भारत को स्वच्छ बनाना है।
देशवासियों कुछ गौर करो
कूड़ेदान का  उपयोग करो ।।

मेरी कीमत समझो देशवासियों
मैं बहुत उपयोगी हूं ,
बीमारियों से तुम्हे बचाता हूं ।
निरोगी तुम्हे बनाना हैं ।
नहीं चाहिए मुझे धन और दौलत
मुझे तो बस कूड़े का दान करो ।

सबको यही बताना है
कचरा नहीं फैलाना है ,
भारत को स्वच्छ बनाना हैं
देशवासियों कुछ गौर करो
कूड़ेदान का उपयोग करो ।।

स्वच्छता की राह पर चलना हैं
अपनी आदत को बदलना हैं
कचरा कम हो या ज्यादा
इधर उधर नहीं फेकेंगे ,
कचरा कूड़ेदान में ही डालेंगे ,
सबको यही सिखाएंगे ।
तभी तो हमारे बच्चे भी
इसी आदत को अपनाएंगे ।

फैलाते है जो कचरा इधर उधर
उनको ये समझना है ,
स्वच्छता को बढ़ाना हैं ।
करना है कुछ देश के लिए
तो स्वच्छता में योगदान करो ।

कचरा नहीं फैलाना है
भारत को स्वच्छ बनाना हैं।
देशवासियों कुछ गौर करो
  कूड़ेदान का उपयोग करो ।।



"🙏सभी से निवेदन है कि कूड़ेदान का उपयोग करे🙏"


            https://vipindilwarya.blogspot.com

       

                                                   _ विपिन दिलवारिया







Comments

  1. Socialism peom learn to everybody living as True beauty how to be come

    ReplyDelete
  2. Socialism peom learn to everybody living as True beauty how to be come

    ReplyDelete
  3. Waah yaar Kya mast poetry likh RHA hai aaj Kal

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पेड़ों का दर्द ( Pain of trees ) by _ Vipin Dilwarya ( Published by newspaper )

" खूबसूरती निहारती आइने में " ( एसिड अटैक ) by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

" हे ईश्वर " क्या फर्क है तेरी मिट्टी और मेरी मिट्टी में ? By Vipin dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )