भरोसा.. ( Song ) __ Vipin Dilwarya

                  भरोसा.. ( Song )



मत पूछ मेरे दिल की कहानी
बस नहीं चलता अब इस दिल पर,
ये दिल करता है अपनी मनमानी
समझाता हुँ पर समझता नहीं दिल,
मेरी सुनता नहीं
इसे बस अपनी अपनी सुनानी
*
*
*
*
दिल पे नहीं है
बस अब तो मेरा...

तुझसे है शामें
तुझसे सवेरा.....

संभालें नहीं संभलें
अब दिल ये मेरा....

मोहब्बत का ऐसा
हवा का ये झौंका....

वादों पे तेरे इतना भरोसा
खुद पे नहीं है जितना भरोसा....
*
*
गिला तुझसे कैसे अब मैं करू...
तेरे बिना ज़िन्दगी अब मैं ड़रु...

ज़ुदा तुझसे कैसे अब मैं रहूँ...
हुई है मोहब्बत अब क्या करु...

रोके रुके ना
अब दिल ये मेरा....

लेकिन ज़मानें नें
मुझको है रोका.....

वादों पे तेरे इतना भरोसा
खुद पे नहीं है जितना भरोसा....
*
*
याद आती है तेरी बीती बातें
याद आते  है  बीते  हुए दिन....

कटती नहीं है अब मेरी रातें
रातें कटती है तारे गिन गिन....

संभालें नहीं संभलें
अब दिल ये मेरा....

मोहब्बत का ऐसा
हवा का ये झौंका....

वादों पे तेरे इतना भरोसा
खुद पे नहीं है जितना भरोसा....



__विपिन दिलवरिया

Comments

Popular posts from this blog

सफर By Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya mere alfaz )

डगमगाते कदम by Vipin Dilwarya ( Published by newspaper & Amar Ujala kavya )

"" ऐसा परिवर्तन किस काम का "" by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )