मेरे ख़याल मेरे लहज़े में नहीं ( Shayari ) __विपिन दिलवरिया


मेरे ख़याल मेरे लहज़े में नहीं



कुछ  मतले  कुछ  किस्से 
कहानियों  में    मिलते  हैं...

कुछ  फ़लसफ़े  होश में नहीं
मदहोशियों   में    मिलते  हैं...

ढूँढता रहा  वो  जवाब
दूनियाँ    के    शोर  में,

कुछ जवाब शोर में नहीं
सरगोशियों  में मिलते हैं...

इतना  आसाँ  नहीं  मेरे 
ख़यालों से रूबरू होना,

मेरे ख़याल मेरे लहज़े में नहीं 
खमोशियों    में    मिलते   हैं...


__विपिन दिलवरिया 

Comments

Popular posts from this blog

"" ऐसा परिवर्तन किस काम का "" by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

पेड़ों का दर्द ( Pain of trees ) by _ Vipin Dilwarya ( Published by newspaper )

मां की जब क़दर नहीं , तो देवी पूजन का क्या फायदा ? by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )