ये कैसा दुश्मन जिसका नाम कोरोना है ( corona poetry ) by Vipin Dilwarya

   ये कैसा दुश्मन जिसका नाम कोरोना है



ये कैसी जंग है  और  किससे लड़ना है
ये कैसा दुश्मन जिसका नाम कोरोना है

अजीब लड़ाई है ये किस पर शस्त्र उठाये
यहाँ शत्रु कोई नहीं फिर भी जंग लड़ना है

किसका साथ दें  और  किसका साथ लें
यहाँ  पहले अपनों  से  ही दूरी  बनाना है

ये कैसी घड़ी आई बनकर विपदा छाई है
यहाँ  दुश्मन  लगता  हर  कोई  अपना है

ये कैसी जंग है  और  किससे लड़ना है
ये कैसा दुश्मन जिसका नाम कोरोना है

कब कहाँ से वार करेगा, इसका रंग रूप 
ना किसी ने देखा ना किसी ने पहचाना है

अजीब कशमकश है सबके अन्दर कोरोना 
की जंग में यहाँ कौन दुश्मन कौन अपना है

ये कैसी जंग है  और  किससे लड़ना है
ये कैसा दुश्मन जिसका नाम कोरोना है


By _ Vipin Dilwarya 


Comments

Popular posts from this blog

"" ऐसा परिवर्तन किस काम का "" by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )

पेड़ों का दर्द ( Pain of trees ) by _ Vipin Dilwarya ( Published by newspaper )

मां की जब क़दर नहीं , तो देवी पूजन का क्या फायदा ? by Vipin Dilwarya ( published by Amar Ujala kavya )